
इकदिल,इटावा- परशुराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मकर संक्रांति के अवसर पर समिति के संरक्षक लालजी प्रसाद दुबे के संयोजन में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन पंचमुखी महादेव मंदिर चुंगी चौराहा इटावा पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की गयी एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस मौके पर खिचड़ी भोज में परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी भोज में भाग लिया । कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट, प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा बॉबी, संरक्षक कृष्ण मोहन अग्निहोत्री, राकेश नारायण द्विवेदी, नरेंद्र त्रिपाठी, आनंद प्रकाश नारायण दुबे, लालजी प्रसाद दुबे, कमलेश पांडेय, अनीत मिश्रा, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति अग्निहोत्री, गीतिका तिवारी, प्रदेश सचिव जयशिव मिश्रा, अनिल चौधरी, मुकेश दीक्षित, जिला अध्यक्ष शिवाकांत दुबे, जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन त्रिपाठी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र दुबे, आनंद दीक्षित, अनिल मिश्रा, राजेंद्र देव दुबे, पीयूष तिवारी, मनोज चौधरी बंटी, धीरज अग्निहोत्री सोम चौधरी, आकाश दीक्षित, सुधीर चौधरी, सचिन दुबे, राहुल अग्निहोत्री, राघवेंद्र मिश्रा, शिवा तिवारी आदि उपस्थित थे ।