परानिधेश भारद्वाज ।
भारत विकास परिषद द्वारा संस्कृति सप्ताह के पहले दिन मंशापूर्ण गोकुलधाम में पहुंचकर गौ पूजन कर संस्कृति सप्ताह की शुरुआत की गई। इस दौरान भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य समाजसेवियों ने भी गौ पूजन किया। जबकि जोधपुर मिष्ठान भंडार के संचालक उम्मेद सिंह राजपुरोहित द्वारा गायों के लिए दवाइयां, चारा, गुड़ आदि की व्यवस्था की गई और समस्त सामग्री गोकुलधाम मंशापूर्ण समिति को सौंपी गई। इस दौरान भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार पाठक ने गौ सेवा के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे पुराणों में लिखा है कि मोक्ष के लिए जो वैतरणी पार करना पड़ती है वह गाय की पूंछ पकड़कर ही होती है। इसीलिए हमारे यहां गौ सेवा का विशेष महत्व बताया गया है।
दरअसल भारत विकास परिषद द्वारा 10 से 16 जनवरी तक संस्कृति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पूरे सप्ताह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्रवण कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृति सप्ताह के पहले दिन 10 जनवरी को उम्मेदसिंह राजपुरोहित के संयोजन में गौ पूजन किया गया जबकि 11 जनवरी को शैलेन्द्र शर्मा के संयोजन में जिला अस्पताल परिसर में भारत माता पूजन, 12 को मनोज दीक्षित एवं रामवीर परिहार के संयोजन में लोकगीत एवं महिला गायन, 13 को धीरज द्विवेदी के संयोजन में वैचारिक मंथन, 14 को कैलाश बघेल के संयोजन में रजाई एवं वस्त्र वितरण, 15 को डॉ साकार तिवारी एवं आशीष जैन के संयोजन में भोजन एवं वस्त्र वितरण एवं 16 जनवरी को संजीव गुप्ता के संयोजन में संगीतमय सुन्दरकांड के आयोजन के साथ संस्कृति सप्ताह का समापन किया जायेगा।
प्रथम दिन गौ पूजन के दौरान आज के संयोजक उम्मेदसिंह राजपुरोहित, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्रवण कुमार पाठक के साथ ही परिषद के सचिव धीरज शुक्ला, कोषाध्यक्ष कमलेश सैंथिया के अलावा शैलेन्द्र शर्मा, डॉ साकार तिवारी, कैलाश बघेल, विपिन चतुर्वेदी, कुलदीप शर्मा, संजय जैन, कुलदीप शुक्ला, मनोज श्रीवास के साथ ही अन्य लोग भी शामिल रहे।
