दिनेश अभा ब्राह्मण महासभा (रा) के प्रदेश संयोजक मनोनीत
मुरैना।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने संगठन में विस्तार करते हुये मुरैना निवासी दिनेश डण्डौतिया को प्रदेश संयोजक के पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
गुरूवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने ब्राह्मण समाज के लिये निरंतर संघर्षरत दिनेश डण्डौतिया को प्रदेश संयोजक पद पर नियुक्त किया। श्री डण्डौतिया ने अपने मनोनयन पर कहा कि समाज के उत्थान व ब्राह्मण समाज के लिये में सदैव समर्पित रहूंगा। संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। इस अवसर पर उनके ईष्टमित्र एवं शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर व मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की है। बधाई देने वालों में प्रभाकर मिश्रा, राजेश शर्मा बाबूजी, राजेन्द्र शर्मा रज्जू, ब्रजकिशोर डण्डौतिया बल्लो, रामेश्वर सिंह, सरदार सिंह पटेल, उमेश शर्मा बांसी, प्रमोद उपाध्याय, अजय कटारे, प्रेमकिशोर शर्मा, सत्येन्द्र तिवारी, नीरज खेमरिया, राकेश गोयल आदि शामिल है।